Skip to main content

Aaj Tak24x7

अन्तरमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट* = संदीप पाटीदार राणा
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = मण्डलेश्वर

मंडलेश्वर / क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की अन्तरमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन श्रीकॅवरतारा महाविद्यालय मण्डलेश्वर के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में खरगोन, बडवाह, कसरावद व मण्डलेश्वर के महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ. पल्लवी आचार्य अतिथि योगेश जोशी डॉ भारत भुषण व्यास ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया व अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से सम्बद्ध महाविद्यालयों के फाइनल मुकाबले में सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय, मण्डलेश्वर ने विजेता व शासकीय महाविद्यालय, कसरावद ने उपविजेता तथा क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के फाइनल मुकाबले में शासकीय महाविद्यालय, बडवाह ने विजेता व शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रतियोगिता के प्रेक्षक प्रो संजय गर्ग, सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, मण्डलेश्वर व संस्था प्राचार्य डॉ. पल्लवी आचार्य ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में विभागाध्यक्ष पीयूष जोशी, क्रीडा अधिकारी कसरावद डॉ दयाराम राजपूत डॉ. दिनेश कैथवास क्रीडा-प्रभारी अंकित चौर सहायक प्राध्यापक विवके सोलंकी खरगोन निर्णायक रोहित राजपूत राहूल भँवर, दुर्गेश बडोले उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संस्था के क्रीडा अधिकारी दुर्गेश ठाकुर ने सभी का आभार माना।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7