Skip to main content

Aaj Tak24x7

सांसद खेल महोत्सव के तहत सरदारपुर खेल परिसर में हुआ शुभारंभ

सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार 

नि.ज. प्रतिनिधि सरदारपुर संसदीय क्षेत्र धार-मऊ में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत आज सरदारपुर खेल परिसर में “फिट इंडिया मूवमेंट्स” के अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया . जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सरदारपुर के पूर्व विधायक बेलसिंह भूरिया , विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र गर्ग वरिष्ठ भाजपा ,नवीन बानिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र मंडलोई अध्यक्ष जन भागीदारी समिति राजेंद्र सूरी महाविद्यालय सरदारपुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ 150 वीं जन्म जयंती जनजाति गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया . विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता 15 नवंबर 2025 से 05 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी . जो की लगातार अमझेरा,रिंगनोद दसई,दत्तीगांव और राजगढ़ के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जावेगी. विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में आज सरदारपुर खेल परिसर में एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन किया गया.जिसमें 100 मी, 400 मीटर, 800 मी दौड़,गोला फेंक और लॉन्ग जंप का आयोजन रखा गया. उक्त प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र-छात्रा खिलाड़ीयों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का स्वागत beo सरदारपुर विष्णु रघुवंशी, मंडल सयोजक प्रकाश पवार, अश्विनी दीक्षित एवं शैलेंद्र पाल,नरेंद्र दांगी, चंचल खराड़ी द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर ने किया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर विष्णु रघुवंशी द्वारा माना गया
इस अवसर पर विष्णु रघुवंशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर, विकासखंड शिक्षा मंडल संयोजक प्रकाश पवार, विजय वसुनिया, बाबूलाल मालवी,जगदीश मीणा छात्रावास अधीक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा खिलाड़ी उपस्थित रहे!

aajtak24x7
Author: aajtak24x7