Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिवपुरी में तेज रफ्तार का कहर: मंदिर–दरगाह की बाउंड्री पर चढ़ी कार, टक्कर से फटा टायर – एयरबैग खुले

*शिवपुरी में तेज रफ्तार का कहर: मंदिर–दरगाह की बाउंड्री पर चढ़ी कार, टक्कर से फटा टायर – एयरबैग खुल

*

 

 

20/11/2025

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

मोबाइल नं 9713906075

================

 

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीएचई पानी की टंकी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मंदिर–दरगाह की बाउंड्री पर चढ़ गई और उसके टीन शेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाउंड्री और टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का टायर फट गया और एयरबैग तक खुल गए।

 

पुलिस ने कार क्रमांक MP 33 C 9129 को जप्त कर लिया है और कार सवारों की पहचान सहित पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

 

*जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in