Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिला थाना/साइबर क्राइम थाना/ साइबर सेल/ वीआईपी सेल/चुनाव सेल व ए.एच.टी.यू. थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

*पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिला थाना/साइबर क्राइम थाना/ साइबर सेल/ वीआईपी सेल/चुनाव सेल व ए.एच.टी.यू. थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गय*

 

 

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

 

 

पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा महिला थाना/साइबर क्राइम थाना/ साइबर सेल/ वीआईपी सेल/चुनाव सेल व ए.एच.टी.यू. थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

 आकस्मिक निरीक्षण मे CCTV कैमरे, महिला सुरक्षा केन्द्र, महिला थाना विवेचना कक्ष, कार्यालय के अभिलेखों,अपराध रजिस्टर एवं नक्शा नौकरी, शस्त्रागार, किड्स जोन का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

 निरीक्षण के दौरान जन शिकायतों को गम्भीरता से सुनने एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु किया गया निर्देशित ।

 महिला थाना के निर्माणाधीन बैरकों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता व प्रगति को देखा और संबंधितों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को समयबद्धता के साथ गुणवत्ता परक पूर्ण किया जाए।

 इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व संबंधित थाना/सेल प्रभारी सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद भी रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in