Skip to main content

Aaj Tak24x7

एम.पी.मास्टर एथलेटिक्स चैपियनशिप में डॉ संतोष ने जीता स्वर्ण पदक

एम.पी.मास्टर एथलेटिक्स चैपियनशिप में डॉ संतोष ने जीता स्वर्ण पद

 

जबलपुर – एम.पी.मास्टर एथलेटिक्स चैपियनशिप का आयोजन जिला मास्टर एथलेटिक्स संघ द्वारा मॉडल सांइस कालेज मैदान में किया गया था इस प्रतियोगिता में रा.दु.वि.वि.मे सेवारत डांँ. संतोष सिंह भदौरिया ने तवा फेक प्रतियोगिता में 55+ आयु वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता ही । वहीं मनोज कुमार सिंह ने 200 मीटर दौड़ मे 55+ आयु वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता साथ ही गोला फेंक मे तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता । साथ ही श्री सुखदीन कटारे ने 50+ आयु वर्ग मे 3000 मीटर तेज चाल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल एवं 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता यह रा.दु.वि.वि.परिवार के लिए गर्व की बात है कि इस अवसर पर इन खिलाड़ियों को पुष्प हार पहनाकर स्वागत कर मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।वीरेन्द्र सिंह पटेल अध्यक्ष रा.दु.वि.वि.शैक्षेणेत्तर कर्मचारी संघ जबलपुर ने प्रोत्साहन राशि के रूप में 2000/- की राशि नगद प्रदान की गई सभी कर्मचारियों ने श्री पटेल की प्रशंसा की । इस अवसर पर जितेन्द्र तिवारी,संतोष कुमार पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, सुरेश कुमार तिवारी, बबलू कोष्टा , अर्जुन समुद्रे रामसजीवन सोधिया ,अशोक यादव ,अशोक कुमार तिवारी ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in