Skip to main content

Aaj Tak24x7

पति का शव देख गिरी पत्नी फिर उठ नहीं पाई , दोनो को एक चिता पर लिटाकर किया अंतिम संस्कार

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट* = *संदीप पाटीदार राणा*
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = मण्डलेश्वर

  1. पति का शव देख गिरी पत्नी फिर उठ नहीं पाई , दोनो को एक चिता पर लिटाकर किया अंतिम संस्का

मंडलेश्वर / जोड़ियां आसमान में बनती है उनका शादी के बाद मिलन होता है और संयोग से जब पति पत्नी एक साथ इस दुनिया से विदा होते है तो इसे अमर प्रेम कहा जाता है। ग्राम लाडवी के संतोष पटेल जगदीश पटेल और अरविंद पटेल के माता पिता ने एक साथ इस दुनिया को अलविदा कहा और स्वर्गारोहण कर गए। देवी अहिल्या के प्रिय गांव लाडवी में शनिवार की रात पूरे गांव में नहीं चूल्हा जला और नहीं किसी के घर का दरवाजा बंद हुआ क्योंकि पूरा गांव अचानक सदमे में चला गया जब गांव के पटेल परिवार के वरिष्ठ नवल जी पटेल का शव घर पहुंचा तो उनकी पत्नी श्रीमती सलिता बाई यह गम बर्दाश्त नहीं कर सकी पति का शव देखते ही गश खाकर जो गिरी तो फिर उठी नहीं।पटेल परिवार पर यह वज्रघात तब हुआ जब पटेल साहब अपने बेटे के ससुराल मोरगढ़ी धामनोद में एक शादी समारोह में शामिल हुए जहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ी उन्हें धामनोद हॉस्पिटल लाया गया जहां उनका निधन हो गया।इस घटना से पूरा गांव सदमे में चला गया हर घर में मातम पसर गया।ग्रामीण दशरथ यादव ने बताया कि पटेल परिवार में हुई इस घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया सारी रात लोग पटेल परिवार के घर पर ही रहे।स्वर्गीय पटेल साहब का वैवाहिक जीवन बड़ा सुखमय था पति पत्नी के 50 साल के वैवाहिक जीवन में दोनों में कभी विवाद नहीं हुआ दोनो में बहुत प्यार था इसलिए उनको एक ही चिता पर लिटाकर अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम संस्कार गांव के पुराने घाट पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए।गांव के भारत पटेल संजय यादव अनिल यादव बिरजू यादव दशरथ यादव संजय पवार गबरू यादव गजानन यादव सहित ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in