Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्रामीण कांग्रेस खंडवा जिला अध्यक्ष ने कहा किसी का नाम नहीं काटे कार्यकर्ता इस और विशेष ध्यान दें*।

*ग्रामीण कांग्रेस खंडवा जिला अध्यक्ष ने कहा किसी का नाम नहीं काटे कार्यकर्ता इस और विशेष ध्यान दें*

मुकेश शुक्ला की खास खबर

*खंडवा ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी के द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिले के समस्त मतदाता केंद्र पर नियुक्त पदाधिकारी जिले में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पर ध्यान देवे अपने-अपने मतदान केंद्र के बी एल ओ के संपर्क में रहकर मतदाता सूची का गहन अध्ययन करें जहां कहीं भी फर्जी नाम मतदाता सूची में पाया जाता है या 2003 की मतदाता सूची के आधार पर अगर कोई गड़बड़ी दिखलाई पड़ती है तो तुरंत दावे एवं आपत्तियां दर्ज करावे ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री उत्तम पाल सिंह स्वयं ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र में जाकर डोर टू डोर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संपर्क में है बता दें कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता केंद्र के अधिकृत एजेंट सक्रियता पूर्वक अपने-अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in