Skip to main content

Aaj Tak24x7

जैव विविधता क्या है पृथ्वी पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीवों, पौधों, और सूक्ष्मजीवों की संपूर्णता है। यह मानव के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भोजन, दवा, वस्त्र और स्वच्छ जल व वायु जैसे आवश्यक संसाधन प्रदान करती है, पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित रखती है, और जलवायु नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती है।

जैव विविधता क्या है
पृथ्वी पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीवों, पौधों, और सूक्ष्मजीवों की संपूर्णता है। यह मानव के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भोजन, दवा, वस्त्र और स्वच्छ जल व वायु जैसे आवश्यक संसाधन प्रदान करती है, पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित रखती है, और जलवायु नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती है

जैव विविधता जागरूकता एवं संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, भोपाल एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 25 नवम्बर 2025 को प्रदेश के समस्त 55 जिला मुख्यालयों में मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज-2025 का जिला स्तरीय आयोजन लिखित परीक्षा के माध्यम से ऑफलाईन आयोजित किया गया।

जिसमें हमारे दमोह से शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से दो छात्राएं एक छात्र पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया,जिसमें हमारे ग्राम मंगरई की 11 वी कक्षा की छात्रा मेरी प्यारी बिटिया भतीजी कु.प्रतीक्षा लोधी भी शामिल हैं जिन्होंने 10,वीं कक्षा में 94.5 अंक प्राप्त किए थे आज वन विभाग एवं शिक्षकों द्वारा उन्हें मेडल से सम्मानित किया गया ,मेरी एवं क्षेत्र जिले के समस्त प्रिय जनों की ओर से तीनों कोहिनूर हिरो के लिए एवं उनके माता-पीताओं के लिए बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं।

बच्चों की सफलता पिता के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है,क्योंकि वे अपने बच्चों को अपने से आगे जाते हुए देखते हैं। यह उनकी मेहनत और त्याग संघर्ष का प्रमाण होता है। एक अच्छा पिता अपने बच्चों के लिए सुरक्षात्मक, स्नेही, उत्साहवर्धक और एक मज़बूत सहारा होता है क्योंकि वे अक्सर बच्चों की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं को त्याग देते हैं। यह पिता के लिए एक बड़ी भावनात्मक और गर्व की अनुभूति है, जो उनकी परवरिश और बच्चों के प्रति उनके योगदान की पुष्टि करती है।

 

aajtak24x7
Author: aajtak24x7