Skip to main content

Aaj Tak24x7

समाज में युवाओं को आगे आने का किया आवाहन: अमरचंद कठिल*

*समाज में युवाओं को आगे आने का किया आवाहन: अमरचंद कठिल

*मंत्री पर विजयी हुए कठिल का हुआ जोरदार स्वागत*

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

औरैया। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा द्वारा आयोजित 16 नवंबर 2025 को हुए चुनाव में मंत्री पद पर विजय हुए अमरचंद कठिल का श्री गहोई युवा वैश्य समिति की पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्री कठिल अपने स्वागत में गदगद दिखे। श्री कठिल ने कहा कि समाज के हित के लिए जो भी कार्य होगा वह सर्व सम्मति से कराया जाएगा। इससे पहले हमें समाज को एकता के धागा में बांधना है। और समाज को नई दिशा में ले जाने का कार्य करेंगे। श्री कठिल ने युवाओं को समाज में आगे आकर सामाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि बिखरे हुए समाज के दो संगठनों को एक करना। जिससे कि मनमुटाव और द्वेष भावना दूर हो। इस दौरान स्वागत करने वालों में रमेश चंद्र नगरिया, योगेश कस्तवार, विजय कनकने, रामकिशोर बरसैंया, राकेश तरसौलिया, अंकित गहोई, आनंद बरसैंया, भरत बरसैंया, प्रतीक लोहिया आदि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7