यातायात नियमों की स्वयं जानकारी कर आमजन को भी करें जागरूक।*

*यातायात नियमों की स्वयं जानकारी कर आमजन को भी करें जागरूक।

 

 

*आपकी एक छोटी सी गलती आपके/ दूसरे के परिवार को डाल सकती है संकटों में।*

 

 

*_वाहन चलाते समय हेलमेट /सीटबेल्ट का करें अवश्य प्रयोग किसी भी दशा में नशे की हालत में न चलाएं वाहन।_*

 

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

*औरैया 01 दिसंबर 2025 -* आपकी छोटी सी गलती आपके अपने परिवार/दूसरे किसी और के परिवार पर संकट का पहाड़ खड़ा कर सकती है इसलिए हम सब यह सुनिश्चित करें कि वाहन नशे की हालत में न चलाएं और न किसी अपने को चलाने दें इस लिए स्वयं जागरूक होकर यातायात नियमों से आमजन को भी अवगत कराये।

जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने शैमफोर्ड विद्यालय में आयोजित यातायात माह के समापन समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं आदि को जागरुक करते हुए कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और आपके कंधों पर देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है इसलिए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अपूर्णनीय क्षति से बचने के लिए आप अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर यातायात नियमों का स्वयं अनुपालन करें और दूसरों को भी अवगत कराये।

उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी का भली-भांति से निर्वहन कर आवागमन के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं यदि यातायात नियमों से अपनों के साथ-साथ दूसरों को भी इसकी जानकारी दें और वाहन चलाते समय किसी भी दशा में नियमों को न तोड़ें तभी ऐसे कार्यक्रमों की उद्देश्य पूर्ण सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हम सभी का बहुत महत्व है और यदि दुर्घटना के कारण कोई जनहानि होती है तो परिवार तो बिखरता ही है साथ ही देश के विकास में भी किसी न किसी रूप में क्षति सुनिश्चित होती है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का हर संभव प्रयास करते हुए अनुपालन करना चाहिए जिससे अपना/ दूसरों का अमूल्य जीवन बचता है और परिवार खुशहाल रहता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ लेते हुए प्रतिज्ञा की कि दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनाएंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे । लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। घर पर बच्चे इंतजार कर रहे हैं, अतः मैं सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊंगा।

उक्त अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नानक चन्द्र शर्मा ने सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों के पालन हेतु किए गए जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में अवगत कराया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गयी कार्यवाही की जानकारी दी। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिक्षण कार्य में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक अवनीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिखा मिश्रा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रभारी उप निरीक्षक यातायात देवेन्द्र कुमार,संस्थापक देवेन्द्र गुप्ता,प्रधानाचार्य अंजनी कुमार सहित संबंधित अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in