’’निगम आयुक्त संघ प्रिय ने विकास कार्यों का किया निरीक्ष
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो
मल्टी लेवल पार्किंग मार्च 2026 तक और निगम म्यूजियम का सिविल कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश’’
ग्वालियर दिनांक 3 दिसम्बर 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने बुधवार सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएँ।
आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मोती महल परिसर स्थित निगम म्यूजियम के नवीनीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यपालन यंत्री श्री पवन सिंघल को स्पष्ट निर्देश दिए कि सिविल कार्य 31 दिसंबर तक हर स्थिति में पूरा होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल और संबंधित ठेकेदार भी उपस्थित रहे।
इसके बाद आयुक्त ने महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि पार्किंग का समस्त कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए। बाड़े की मुख्य सड़क पर बह रहे पानी की समस्या के समाधान हेतु संबंधित विभाग को 7 दिनों के भीतर निराकरण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही तत्काल सड़क सुधार कार्य करने को कहा। इस दौरान स्मार्ट सिटी के इंजीनियर श्री अंकित मौजूद रहे।
दो स्थानों पर पेंच रिपेयरिंग कार्यों का भी निरीक्षण
आयुक्त ने शहर में दो स्थानोंकृफूलबाग चैपाटी से फूलबाग चैराहा एवं गुरुद्वारे के पास- निगम द्वारा किए गए पेंच रिपेयरिंग कार्यों को भी देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सूचना क्र./1657/



