Skip to main content

Aaj Tak24x7

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में गृह संपर्क अभियान प्रारंभ

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में गृह संपर्क अभियान प्रारं

हर घर पहुंचेगा संघ का संदेश*
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
ओंकारेश्वर..
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आरएसएस द्वारा घर संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत आरएसएस के कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर परिवार के सदस्यों से वार्तालाप करेंगे। संघ के विषय में बताएंगे भारत माता की एक फोटो और संघ का संदेश पत्रक भी देकर आने वाले जनवरी माह में हिंदू सम्मेलन हेतु आमंत्रित करेंगे। ओंकारेश्वर नगर के कार्यकर्ता पंडित विनय पाठक, ललित इकले, कृष्ण शर्मा और जीतू भाटिया द्वारा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में घर संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया।

संघ द्वारा पंच परिवर्तन का आवाहन किया गया है जिसमें प्रत्येक घर पर स्वयंसेवक सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध का संदेश घर-घर जाकर स्वयंसेवक दे रहे हैं ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7