Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में समाजवादी पार्टी ने चलाया घर-घर जाकर SIR फॉर्म जागरूकता अभियान

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र। रविवार को समाजवादी पार्टी की महिला नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी और बूथ एजेंट आशा रावत ने बूथ संख्या 284 के अंतर्गत स्थानीय निवासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कौशल्या देवी एवं आशा रावत ने बताया कि यह अभियान मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। उन्होंने फॉर्म भरने के सरल तरीके समझाते हुए लोगों से सक्रिय मतदान की अपील की। स्थानीय निवासी इस पहल की सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक जरूरी कदम बताया।

समाजवादी पार्टी की यह सक्रियता क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ ही जनता के साथ संवाद और सहकार्य को भी नया आयाम दे रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in