Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतवाली औरैया/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 06 नफर जाली/नकली नोट टप्पेबाज को गिरफ्तार किया गया

*थाना कोतवाली औरैया/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 06 नफर जाली/नकली नोट टप्पेबाज को गिरफ्तार किया गय*

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 08.12.2025 को थाना कोतवाली औरैया/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर देवकली चौकी के पास से लाल नीली बत्ती तथा न्यायाधीश प्लास्टिग लोगो लगी बिना नम्बर प्लेट की हुन्डाई क्रेटा कार से 06 नफर जाली/नकली नोट टप्पेबाज को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त 1. मनीष पचौरी की जामातलाशी से पाँच सौं के 75 नोट कुल 37500/- रूपये व सैमसंग A36 मोबाइल 2. मुनेशचन्द्र की जामा तलासी से पाँच सौ के 72 नोट कुल 36000/- व एक मोबाइल वनप्लस 3. राहुल शर्मा की जामा तलासी से पाँच सौं के 106 नोट कुल 53000/- रूपये व एक मोबाइल रेडमी नोट 4.दिलीप की जामा तलासी से पाँच सौं के 90 नोट कुल 45000/- रूपये 5. आकाश बिचपुरिया की जामा तलासी से पाँच सौ के 33 नोट कुल 16500/- रूपये व दो मोबाइल फोन (सैमसंग व वीवो मोबाइल) 6. इन्दजीत यादव की जामा तलासी से पाँच सौ के 64 नोट कुल 32000/- रूपये व एक कीपैड मोबाइल इंटेल बरामद किए गए तथा क्रेटा कार से दो बैंग से चिल्ड्रन बैंक के फर्जी नोट कुल 75 लाख तथा दुसरे काले रंग के बैंग से कुल 5 लाख 7 हजार असली रूपये तथा गाडी के अन्दर दो वर्क लोगो न्यायाधीश व एक माइक आईडी (SADHANA NEWS उत्तर प्रदेश) बरामद की गई तथा अभियुक्तगण से पुछताछ व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण को उनके द्वारा कारित जुर्म के अन्तर्गत धारा 179/180/182/318(3) BNS से अवगत कराते हुये समय करीब 01.15 बजे हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण* –
1. मनीष पचौरी पुत्र कृष्ण कुमार पचौरी उम्र 31 वर्ष निवासी शन्तीनगर एटा थाना नगर कोतवाली जनपद एटा ।
2. मुनेशचन्द्र पुत्र महेशचन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी बडागांव थाना पिलुआ जनपद एटा ।
3. राहुल शर्मा पुत्र संजीव शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी राधापुरम थाना हाइवें जनपद मथुरा ।
4. दिलीप पुत्र पूरन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ज्योती नगर थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा
5. आकाश विचपुरिया पुत्र सुशील गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी 6BK- ब्लाक महिपालपुर एक्सटेन्सन नई दिल्ली ।
6. इन्दजीत यादव पुत्र छज्जूराम यादव उम्र 44 वर्ष निवासी नन्नेगवास तहसील बहरोड थाना मड्डेन जिला अलवर राजस्थान ।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
01.श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया ।
02.श्री प्रशान्त सिंह प्रभारी स्वॉट टीम ।
03.श्री समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश टीम ।
04.श्री उ0नि0 जितेन्द्र कुमार तिवारी थाना कोतवाली औरैया मय हमराह ।
05.उ0नि0 जाकिर हुसैन थाना कोतवाली औरैया मय हमराह ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in