तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नाव इंजन में अचानक लगी आग*

*तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नाव इंजन में अचानक लगी आग

*नाव किनारे पर होने से यात्रियों को नाव से सुरक्षित बाहर निकाला*

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

ओंकारेश्वर….
तीर्थनगरी में कल एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब मंदिर घाट से केवलराम घाट की ओर जा रही एक नाव के पेट्रोल इंजन में अचानक आग लग गई। इंजन में आग लगते ही श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में लगभग 6 से 7 युवक श्रद्धालु सवार थे। जैसे ही नाव घाट के करीब पहुंची, इंजन ने अचानक आग पकड़ ली। किनारे पर नाव होने से श्रद्धालु सुरक्षित तट पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या इंजन के अधिक गर्म होने से आग लगी होगी, लेकिन सटीक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन ने नावों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए निर्देश जारी करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in