*मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत दिनांक 11 दिसंबर 2025 को तिरंगा मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, संबंधितों को दिए निर्देश।*′
*-सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 336 जोड़े एक दूसरे के बनेंगे जीवन साथी।-*
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
*-औरैया 10 दिसंबर 2025-*- जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ककोर स्थित तिरंगा मैदान में दिनांक 11 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधितों को निर्देशित किया कि अवशेष व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं जिससे कार्यक्रम सुलभ और शांतिपूर्ण ढंग से भव्यता के साथ संपन्न हो सके। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि अस्थाई शौचालय, पेयजलापूर्ति के साथ-साथ साफ-सफाई एवं पानी छिड़काव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही सफाई सुनिश्चित रखने के लिए आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित करें जिससे कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की कोई गंदगी आदि न प्रदर्शित हो। उन्होंने ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कार्य में धीमी गति को देखते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी से कार्य कराते हुए सभी (टेंट,मेट,पर्दा) आदि को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अवगत कराया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 333 हिन्दू एवं 03 मुस्लिम कुल 336 जोड़े एक दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रा सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



