कलेक्टर कार्यालय में हुई जिला स्वास्थ्य समिति बैठक*

आज तक 24 x7भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट*

कलेक्टर कार्यालय में हुई जिला स्वास्थ्य समिति बैठक

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स बैठक 10 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई। कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री प्रकाश नायक , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुनील सोलंकी, स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में गर्भवती महिलाओं के प्रथम त्रैमास में पंजीयन बढ़ाने, हाई रिस्क गर्भवती के चिन्हांकन और प्रबंधन, टीकाकरण, परिवार कल्याण,राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, टीबी, अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, पोषण पुनर्वास केंद्र, एस एन सी यू सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर महोदय ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर परख एप्लिकेशन में प्रविष्टि की जाए। स्वास्थ्य संस्थाओं विशेषकर शिशु रोग इकाइयों के फायर सेफ्टी ऑडिट, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के शत प्रतिशत भुगतान, जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में सेवाओं की शुरुआत, पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले की 77 ग्राम पंचायतें टी बी मुक्त घोषित हुई हैं। टी बी मरीजों को सामाजिक संस्थाओं, सी एस आर फंड से फूड बास्केट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि इस वर्ष प्रकरणों की संख्या नियंत्रण में है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी ने निर्देश दिए कि सेवाओं की प्रदायगी के साथ साथ पोर्टल पर प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक माह संयुक्त रूप से कार्यक्रमों की समीक्षा करें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की लाइन लिस्टिंग संधारित की जाए। डॉ शर्मा ने बीएमओ बैरसिया को सख्त निर्देश दिए कि ए एन सी पंजीयन और हाई रिस्क प्रग्नेंसी के चिह्नांकन और प्रबंधन में सुधार किया जावे, अन्यथा संबंधितों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुनील सोलंकी द्वारा जिला पोषण माह के संबंध में अवगत करवाते हुए पोषण आहार, पोषण वाटिका माह में किए कार्यों की समीक्षा की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in