लखनपुर दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलास
पहली पत्नी से हुए पुत्र ने रची खौफनाक साजिश — 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार
अनूपपुर।
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने लखनपुर में हुए दोहरे जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।
जांच में पता चला कि मृतक की पहली पत्नी से हुआ पुत्र आलोक उर्फ सूरज पटेल (18 वर्ष) अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर पिता और नौकरानी की हत्या का मास्टरमाइंड था।
पुलिस ने पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
इस सफलता के लिए पुलिस DIG शहडोल द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन, एसडीओपी, साइबर सेल सहित पूरी टीम को ₹30,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



