स्वदेशी दिवस के अवसर पर दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प दिलाया।

स्वदेशी दिवस के अवसर पर दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प दिलाया

आज दिनांक 12 दिसंबर को हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में स्वदेशी दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन एवं विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष’स्वदेशी दिवस’ के रूप में याद किया जाता है।
यह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के स्वदेशी आंदोलन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है।
12 दिसंबर 1930 को, स्वतंत्रता सेनानी बाबू गेनू सैद ने विदेशी कपड़ों से भरे एक ट्रक को रोकने के प्रयास में मुंबई में अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
उनके इस बलिदान को स्वदेशी आंदोलन के प्रति समर्पण और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की भावना को याद करने के लिए, इस दिन को ‘स्वदेशी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारतीय निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह चौहान, गनपत सिंह , चौहान, रवि चौहान आदि मौजूद रहे।सवाददाता. Musheer khan. अमरोहा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in