*मिशन शक्ति 5.0 के तहत चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
औरैया –आज दिनांक 12.12.2025 को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गड़ा आजाद नगर मे मिशन शक्ति 5.0 के तहत चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमे उपस्थित महिलाओ/बालिकाओ को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से अवगत कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु बताया गया और महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।



