*बनारस से एलएलटी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन
*पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहराव*
जबलपुर, 12 दिसम्बर, 2025। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग पर 01082/01081 बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष गाड़ी का संचालन बनारस से 12 दिसम्बर, 2025 को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 दिसम्बर, 2025 को एक-एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी। स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-
*गाड़ी संख्या 01082 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 12 दिसम्बर, 2025 को* बनारस से 19.40 बजे प्रस्थान कर, वाराणसी से 20.05 बजे, मिर्जापुर से 21.50 बजे दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी 01.17 बजे, मानिकपुर से 03.50 बजे, सतना से 04.57 बजे, मैहर से 05.27 बजे, कटनी से 06.30 बजे, *जबलपुर से 08.30 बजे,* नरसिंहपुर से 10.04 बजे, पिपरिया से 11.18 बजे, इटारसी 14.00 बजे, खंडवा से 18.04 बजे, भुसावल से 20.20 बजे, तीसरे दिन नासिक रोड से 00.29 बजे तथा कल्याण से 04.44 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 06.25 बजे पहुँचेगी।
*वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 01081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष गाड़ी 14 दिसंबर, 2025 को* लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08.25 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 09.14 बजे, नासिक रोड से 12.55 बजे, भुसावल से 17.05 बजे, खंडवा से 19.30 बजे, इटारसी 21.10 बजे, पिपरिया से 23.17 बजे, दूसरे दिन नरसिंहपुर से 00.23 बजे, *जबलपुर से 02.10 बजे,* कटनी 03.35 बजे, मैहर से 04.32 बजे, सतना से 05.37 बजे, मानिकपुर से 08.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.00 बजे, मिर्जापुर 11.26 बजे तथा वाराणसी से 15.35 बजे छूटकर बनारस 16.05 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 01,, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनमी का 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
इस स्पेशल ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
- *जनसम्पर्क विभाग पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर*



