Skip to main content

Aaj Tak24x7

शासकीय महाविद्यालय बरेला में स्वामी विवेकानंद कैरियर योजना में कंप्यूटर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

शासकीय महाविद्यालय बरेला में स्वामी विवेकानंद कैरियर योजना में कंप्यूटर प्रशिक्षण का हुआ शुभारं

बरेला/जबलपुर – पंडित राम शंकर बन्नी लाल पाठक शासकीय महाविद्यालय बरेला में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । अतिरिक्त संचालक जबलपुर डॉ. पंजाब राव चंदेलकर के द्वारा रिबन काटकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। डॉ. हेमंत तनकप्पन के द्वारा अतिरिक्त संचालक जबलपुर का संक्षिप्त परिचय विद्यार्थियों की समक्ष प्रस्तुत किया गया।विद्यार्थियों के द्वारा नृत्य, संगीत का कार्यक्रम किया गया विभिन्न खेलकूद विधाओं में महाविद्यालय का नाम जिला, संभाग स्तर पर रोशन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ हेमंत कुमार तनकप्पन एवं आभार प्रदर्शन जुगल किशोर मेबारी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार मिश्रा, डॉ. अजय गुप्ता ओ. एस डी अतिरिक्त संचालक जबलपुर, डॉ हेमंत तनकप्पन , डॉ भगत सिंह , डॉ किरण हीरा, डॉ. रितु श्रीवास्तव, सपना नेमा ,मिथिला पटेल, विनयधर बड़गैया, जयनारायण तिवारी, दुर्गेश मेहरा, अरविंद लोधी, पवन कुमार, विनोद कुमार, संदीप रजक, विकेंद्र दुबे, एवं समस्त विद्यार्थी एवं महाविद्यालय उपस्थित रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7