Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बॉम्बे जिमखाना क्लब के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन*

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बॉम्बे जिमखाना क्लब के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन*अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 रिपोर्ट

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मुंबई में प्रतिष्ठित बॉम्बे जिमखाना क्लब की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा भी उपस्थित रहे।

विमोचित स्मारक डाक टिकट बॉम्बे जिमखाना क्लब की डेढ़ शताब्दी लंबी गौरवशाली विरासत को सम्मानित करता है, जो भारत की सबसे पुरानी और विशिष्ट खेल व सांस्कृतिक संस्थाओं में से एक है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7