Skip to main content

Aaj Tak24x7

पेंशनर्स दिवस समारोह व वार्षिक सभा अधिसूचना

  • पेंशनर्स दिवस समारोह व वार्षिक सभा अधिसूचन
  • विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के समस्त आदरणीय पेंशनर्स साथियों को अवगत कराया जाता है कि दिनांक 17 दिसंबर 2025 को पेंशनर्स दिवस व वार्षिक सभा का आयोजन किया जा रहा है ःजैसा कि प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय अशोक कुमार गुप्ता जी द्वारा जानकारी दी गई हैं यह आयोजन दो सत्रों में विभाजित हैं प्रथम सत्र में पेंशनर्स दिवस के अंतर्गत पेंशनर्स की वर्तमान स्थिति व उनकी वर्तमान व भविष्य की विभिन्न समस्याओं पर विद्वान वक्ताओं व अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे तथा आयोजन के दूसरे सत्र में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा अपने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा तथा उपविधि अनुसार वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्यवाही की जावेगी। आयोजन में सहभोज की व्यवस्था है प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
    इस आयोजन में माननीय उर्जा मंत्री मप्र शासन, माननीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मप्र शासन ,श्री क्षितिज सिंघल जी प्रबंध निदेशक मप्र मक्षेविविकंलि भोपाल, श्री बी बी एस परिहार महाप्रबंधक (भोपाल क्षेत्र) श्री जेपी रम्पुरिया जी अधीक्षण यंत्री (पारेषण) विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं तथा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घटक मप्रविमं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एस के जायसवाल ग्वालियर, श्री आर सी सोमानी इंदौर ,श्री सीताराम यादव बड़वानी, श्री एस जी माकडे छिंदवाड़ा, श्री अरविंद सोनी रतलाम,श्री के के पुरोहित महेश्वर, श्री नरसिंह मेवाड़ा सीहोर की उपस्थिति अपेक्षित है। इस आयोजन में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ मप्र की विभिन्न शाखाओं से बहुतायत में पेंशनर शामिल होंगे. इस आयोजन के प्रमुख आयोजक विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ प्रांतीय संगठन व सह प्रायोजक विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल हैं. स्थान राम मंदिर बिजली नगर कालोनी गोविंदपुरा — धन्यवाद🙏
    निवेदक ः बी आर मानकर अध्यक्ष शाखा-भोपाल एवं समस्त जिला कार्यकारिणी भोपाल
aajtak24x7
Author: aajtak24x7