शिवसेना (शिंदे गुट) जिला जालौन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसमर्पित बनाने की दिशा में जिला कार्यालय जालौन द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम उठाते हुए कई अहम नियुक्तियां की गई हैं
यह नियुक्तियां माननीय हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की राष्ट्रवादी एवं जनकल्याणकारी विचारधारा, शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री एकनाथ शिंदे जी के कुशल मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में की गई हैं, ताकि संगठन को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक मजबूती प्रदान की जा सके।
जारी नियुक्ति पत्रों के अंतर्गत श्री अमन श्रीवास्तव को युवा सेना कालपी विधानसभा अध्यक्ष, श्री ज्ञानेंद्र सिंह (चच्चू दशहरी) को कालपी विधानसभा अध्यक्ष, श्री विवेक कुमार को कालपी विधानसभा उपाध्यक्ष एवं श्री चतुर सिंह को कदौरा ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा युवाओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं के संयोजन से पार्टी को मजबूती मिलने की पूरी संभावना है।
इस अवसर पर झांसी मंडल प्रभारी श्री सत्यम सक्सेना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवसेना की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन्हें ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी अभी से पूरी निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता के साथ गांव-गांव, वार्ड-वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें, ताकि शिवसेना अपने पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतार सके और ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम के दौरान कालपी नगर अध्यक्ष श्री संतोष सिंह राठौर की विशेष मौजूदगी रही। इस अवसर पर श्री विष्णु श्रीवत्स्तव, श्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रधान दशारी, श्री सोनू सिंह, श्री अखिलेश सिंह, कल्लू अहिरवार, रामू अहिरवार, अवधेश गुप्ता, राम सिंह, छोटू सिंह, लल्लू मास्टर, जाबर खान, सुनील राजपूत, संतोष महाराज, राकेश नाई, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र अहिरवार, सुनील दीक्षित, लल्ला प्रधान आदि भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने का कार्य तभी सफल होगा जब कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य करेंगे और शिवसेना की नीतियों व जनहितकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाएंगे।
वहीं जिला प्रभारी श्री विनय दुबे (मोनू पंडित) ने अपने संबोधन में कहा कि शिवसेना संगठन में युवाओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर एक मजबूत और प्रभावशाली टीम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिवसेना जालौन जिले में किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और प्रत्येक चुनाव को पूरी मजबूती, रणनीति और आत्मविश्वास के साथ लड़ेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए शिवसेना की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
- जय भवानी, जय शिवाजी, जय हिंद



