आजदिनांक 15/ 12/2025 को महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उपसंभाग हसनपुर परिसर में एक दिवसीय रवि किसान मेला का आयोजन किया गया।

आजदिनांक 15/ 12/2025 को महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उपसंभाग हसनपुर परिसर में एक दिवसीय रवि किसान मेला का आयोजन किया गया

 

इस अवसर पर उपस्थित किसानों को विभागीय अधिकारियों द्वारा पी एम कुसुम योजना, पराली प्रबंधन, फॉर्मर रजिस्ट्री एवं अन्य विभागीय योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन एवं विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने किसानो को जागरूक करते हुए कहा कि मृदा एवं मनुष्य के स्वास्थ्य को बचाने के लिए जैविक कृषि किए जाने की आवश्यकता है। अत्यधिक रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के प्रयोग किए जाने से जहां एक ओर मृदा स्वास्थ्य खराब होने से भूमि की उत्पादक क्षमता में गिरावट आ रही है वहीं कृषि उत्पादों के सेवन से मनुष्य शरीर में अनेको बीमारियां पैदा हो रही हैं। साथ ही लागत अधिक आने से किसान की आय दोगुनी किए जाने का माननीय प्रधान मंत्री जी का सपना पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
इस अवसर पर महिपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सुनील कुमार, पीतम सिंह,कपिल कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ हसनपुर, यशवीर सिंह, विनय बाबू,आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह आर्य व संचालन रामपाल सिंह ने किया।सवाददाता. Musheer khan. ब्यूरो चीफ अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in