Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्यारसपुर तारण तरण चैत्यालय में हुई मंदिर विधि धर्म प्रेमी गंभीरमल जी जैन को दीं भावांजली दीपक राज जैन सहित सभी ने किया गुणानुवाद

ग्यारसपुर तारण तरण चैत्यालय में हुई मंदिर विधि
धर्म प्रेमी गंभीरमल जी जैन को दीं भावांजली
दीपक राज जैन सहित सभी ने किया गुणानुवा

इधर विदिशा जिले के ग्यारसपुर में पौष कृष्ण ग्यारस के दिन जिनशासन सेवक धर्म प्रेमी गंभीरमल जी जैन के देह परिवर्तन के निमित्त राजीव जैन, संजीव जैन बाजार वाला परिवार द्वारा श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में मंदिर विधि का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में जैन बंधुओं ने हिस्सा लेकर देव – शास्त्र – गुरु भगवन्तों की आराधना की।
मंदिर विधि के पश्चात निज निवास पर भावांजली सभा का आयोजन किया गया।
जिसमे समाज सेवी कंछेदी लाल जैन, जिनवरलाल जैन, दीपक राज जैन, चेष्टा जैन सहित विविध वक्ताओं ने गंभीरमल जी जैन का गुणानुवाद कर उन्हें भावांजली अर्पित की।
सभा का संचालन डॉक्टर विनय जैन एवं आभार प्रदर्शन राजीव जैन द्वारा किया गया।
ग्यारसपुर से दीपक राज जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7