मांनर्मदा के खेड़ी घाट पर दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई दो बच्चों सहित महिला का शव ‘ . पुलिस ने किया बरामद*

*मांनर्मदा के खेड़ी घाट पर दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई दो बच्चों सहित महिला का शव ‘ . पुलिस ने किया बराम

मुकेश शुक्ला की खास रिपोर्ट

खंडवा जिले के मांधाता पुलिस थाना क्षेत्र के मोटका पुलिस चौकी के अंतर्गत मां नर्मदा के खेड़ी घाट पर दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई मामला सुंदरलाल चौरसिया पिता रतनलाल चौरसिया निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी निवासी खजराना के द्वारा 11 दिसंबर को अपने धर्म पत्नी प्रियंका के घर से बिना बताए जाने की एवं चार बच्चों को साथ में ले जाने की घटना की शिकायत दर्ज करवाई थी
फरियादी पति सुंदरलाल चौरसिया ने बताया कि
ने मेरे द्वारा खजराना थाना में रिपोर्ट लेखी दर्ज करवाई गई थी जिसमें पत्नी प्रियंका घर से बिना बताए अपने साथ चार बच्चों को 11 दिसंबर को लेकर कहीं चली गई है
पत्नी प्रियंका चौरसिया ने 14 दिसंबर को शाम 7 30 बजे के लगभग दो बच्चों को ब्रिज के ऊपर छोड़ दिया था जिसके बाद दो बच्चों को रात को पुलिस ने पिता सुंदरलाल को सुपुर्द कर दिया था
एक बच्चे की लाश नर्मदा नदी किनारे होटल गोपाल मिडवे के पास मर्डर घाट से पुलिस ने बरामद की है मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी प्रभारी श्री लखन डाबर उप निरीक्षक श्री आशीष लाडआरक्षक चेतन चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे घटनास्थल पर विस्तृत रूप से जांच करते हुए मृत बालक का शव बरामद कर जांच में लिया घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं तक पहुंची तो इस मार्मिक घटना को देखकर सभी की आंखों में आंसू भर आए स्वयं जांच अधिकारी श्री डाबर भी आंखों से आंसू पोछते हुए दिखलाइए दिए सूत्रों की माने तो प्रियंका के पास अभी एक बच्चा और है और वह घटना के बाद से ही फरार हो गई *चौकी प्रभारी श्री लखन डाबर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर आरंभिक जांच में लिया गया है लापता महिला प्रियंका के पति श्री सुंदरलाल चौरसिया को मामले में खबर कर अवगत करा दिया गया श्री डाबर से पूछे जाने पर उन्होंने बतलाया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा हो पाएगा आज 16 दिसंबर को मोटका चौकी प्रभारी श्री लखन डाबर के द्वारा गुमशुदा महिला एवं साथ में एक बच्चे की डेड बॉडी नर्मदा नदी से बरामद कर कर मामले को विवेचना में लिया है*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in