Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से एक लाख 80 हज़ार रुपए लूटने वाली गैंग के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से एक लाख 80 हज़ार रुपए लूटने वाली गैंग के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

ū अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।

शब्द प्रताप आश्रम निवासी अनिल राजपूत मूल रूप मुरैना का रहने वाला है। वह शराब कारोबारी जगदीश शिवहरे की आमखो स्थित शराब दुकान पर मुनीम है। अनिल 9 दिसंबर की रात वह बिक्री के 1 लाख 81 हजार 500 रुपए लेकर रॉक्सी चौराहे पर शराब ठेकेदार को देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह आमखो कलारी से कस्तूरबा चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक नीले रंग की बलेनो कार से आए बदमाशों ने उसे धक्का देकर पटका और उसकी मारपीट कर नकदी का बैग छीन ले गए। पुलिस को CCTV कैमरों की मदद से लूटेरों की कार का नंबर मिला। जब पुलिस कार मालिक के पास पहुंचे तो उसने बताया कि कार उसने खरीदी ही नही, उसके दस्तावेज फर्जी है, इसके बाद पुलिस ने कार के बीमा में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर खंगाला तो बदमाशों की पहचान हुई। सोमवार को पुलिस ने कैंसर पहाड़िया से पूरी गैंग को गिरफ्तार कर लूट में उपयोग की गई कार बरामद कर ली है। बनवारी लोधी, करन सिंह बघेल, मनीष सिंह बघेल और सुरेन्द्र सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगा है कि बदमाशों में से एक करन सिंह बघेल, शराब कारोबारी के मुनीम अनिल राजपूत के साथ काम करता था। पांच दिन पहले उनके बीच विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए करन अपने साथियों के साथ अनिल को पीटने आया था। पर मारपीट की घटना के दौरान बैग देखते ही वह उसे भी लूट ले गया।

बाइट- रोबिन जैन, CSP ग्वालियर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7