मेला में रोड टैक्स की छूट को लेकर सांसद भारत सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को लिखा पत्र।

मेला में रोड टैक्स की छूट को लेकर सांसद
भारत सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को लिखा पत्र।

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

 

 

ग्वालियर।सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर व्यापार मेला में वाहनों की खरीददारी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की मांग करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि ग्वालियर व्यापार मेला मध्यभारत क्षेत्र का एक मात्र व्यापार मेला है, जिसमें पूर्व के वर्षों मेें वाहनों की खरीददारी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान क ी जाती रही है। इसे लेकर ग्वालियर के नागरिक, व्यापारी संगठन एवं ऑटोमोबाइल संगठन लगातार मांग उठा रहे हैं। अत: गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी निजी उपयोग के लिए खरीदे जाने वाले वाहनों पर अविलंब रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की अधिसूचना जारी की जाए, जिससे ग्वालियर मेला को गति मिल सके। वाहनों पर रोड टैक्स में छूट मिलने से मेला कारोबार कई गुना बढ़ जाता है, वहीं मेला की रौनक भी बढ़ जाती है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in