Skip to main content

Aaj Tak24x7

अखिल भारतीय वैश्य एकता का परिषद की बैठक का आयोजन हुआ*

*अखिल भारतीय वैश्य एकता का परिषद की बैठक का आयोजन हुआ

*संगठन को सक्रिय बनाने के साथ जनपद के कस्बों में पुरुष-महिला इकाइयों के गठन पर विचार विमर्श किया गया*

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

औरैया –अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में श्री गोपाल वाटिका नरायनपुर, औरैया में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से संगठन गतिशील बनाकर उसके विस्तार के अंतर्गत औरैया जनपद के कस्वों में वैश्य बंधुओ व महिला शक्ति की इकाइयों के गठन पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया। परिषद के जिला महामंत्री नरेश शिवहरे ने कहा कि शीघ्र ही जिला भ्रमण के उपरांत सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप जाएगी। परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज के लोगों को संगठित रहने की जरूरत हैं, एकता के बल पर ही समाज के लोगों को सम्मान व राजनैतिक हिस्सेदारी मिलेगी, उन्होंने कहा कि सामाजिक जनसंपर्क के अभाव में समाज के योग्य अविवाहित बच्चों का विवाह अभिभावकों के सामने एक बड़ी चुनौती हैं, जनसंपर्क के माध्यम से इसका भी निदान संभव हैं। बैठक में प्रदेश प्रभारी समाजसेवी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि बच्चों के वैवाहिक समस्याओं के उचित निदान हेतु दूर दराज के व्यापार व नौकरी करने वाले अविवाहित बच्चों के विवरणों से युक्त परिचय स्मारिका व समय-समय पर परिचय सम्मेलन की आवश्यकता है, ताकि समाज के लोगों को अपने मनपसंद के वर-वधू खोजने में सुगमता रहेगी, उन्होंने कहा कि शीघ्र ही औरैया में जनपद स्तरीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार में कहा कि वैश्य समाज की महिलाओं की एकता के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया जबकि बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक रमन पोरवाल, राष्ट्रीय मंत्री विनय पुरवार, प्रांतीय मंत्री मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु गहोई, जिला संरक्षक मंजू गर्ग, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, नगर महामंत्री अमित कुमार गहोई, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, विचित्र पहल संस्था के अध्यक्ष रानू पोरवाल, अमित गुप्ता, साधना पुरवार, बंटू पोरवाल, नरेश शिवहरे, अभिषेक गुप्ता, विपिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।*अखिल भारतीय वैश्य एकता का परिषद की बैठक का आयोजन हुआ*

 

*संगठन को सक्रिय बनाने के साथ जनपद के कस्बों में पुरुष-महिला इकाइयों के गठन पर विचार विमर्श किया गया*

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

 

 

औरैया –अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में श्री गोपाल वाटिका नरायनपुर, औरैया में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से संगठन गतिशील बनाकर उसके विस्तार के अंतर्गत औरैया जनपद के कस्वों में वैश्य बंधुओ व महिला शक्ति की इकाइयों के गठन पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया। परिषद के जिला महामंत्री नरेश शिवहरे ने कहा कि शीघ्र ही जिला भ्रमण के उपरांत सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप जाएगी। परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज के लोगों को संगठित रहने की जरूरत हैं, एकता के बल पर ही समाज के लोगों को सम्मान व राजनैतिक हिस्सेदारी मिलेगी, उन्होंने कहा कि सामाजिक जनसंपर्क के अभाव में समाज के योग्य अविवाहित बच्चों का विवाह अभिभावकों के सामने एक बड़ी चुनौती हैं, जनसंपर्क के माध्यम से इसका भी निदान संभव हैं। बैठक में प्रदेश प्रभारी समाजसेवी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि बच्चों के वैवाहिक समस्याओं के उचित निदान हेतु दूर दराज के व्यापार व नौकरी करने वाले अविवाहित बच्चों के विवरणों से युक्त परिचय स्मारिका व समय-समय पर परिचय सम्मेलन की आवश्यकता है, ताकि समाज के लोगों को अपने मनपसंद के वर-वधू खोजने में सुगमता रहेगी, उन्होंने कहा कि शीघ्र ही औरैया में जनपद स्तरीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार में कहा कि वैश्य समाज की महिलाओं की एकता के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया जबकि बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक रमन पोरवाल, राष्ट्रीय मंत्री विनय पुरवार, प्रांतीय मंत्री मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु गहोई, जिला संरक्षक मंजू गर्ग, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, नगर महामंत्री अमित कुमार गहोई, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, विचित्र पहल संस्था के अध्यक्ष रानू पोरवाल, अमित गुप्ता, साधना पुरवार, बंटू पोरवाल, नरेश शिवहरे, अभिषेक गुप्ता, विपिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7