न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
रिपोट = संदीप पाटीदार राणा
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = करोंदिया
ग्राम करौंदिया में एन एस एस शिवि
आप अच्छे नागरिक बनेंगे तभी भारत उन्नत राष्ट्र बनेगा।
धरगांव/ आचार्य मंडन मिश्र शासकीय महाविद्यालय की पुरुष एवं महिला एन एस एस ईकाई का संयुक्त ग्रामीण आवासीय शिविर उमिया धाम करौंदिया में चल रहा है। इस सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के लड़के और लड़कियां भाग ले रहे है ये विद्यार्थी गांव में साफ सफाई के साथ जन जागरण का कार्य भी कर रहे है।इस आवासीय शिवर का शुभारंभ महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रामदास शर्मा और प्राचार्य डॉ एम एस चौहान द्वारा किया गया। यह शिविर 14 से 20 दिसंबर तक चलेगा। शिविर के दूसरे दिन के बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि इतिहासकार लेखक दुर्गेश राजदीप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक अच्छे नागरिक बने तभी भारत उन्नत राष्ट्र बनेगा।हर व्यक्ति को देश के कानून का पालन करना चाहिए।युवा अपना लक्ष्य निर्धारित करे और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करे।महाविद्यालय के आई क्यू ए सी प्रभारी एवं पूर्व एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओ एस परिहार ने कहा कि स्वयं सेवक को अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करना चाहिए राष्ट्र की प्रगति और उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए।स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ प्रवीर पाण्डेय ने भी युवाओं को एक लक्ष निर्धारित करने की बात कही।डॉ पाण्डेय ने कहा कि आपका लक्ष बड़ा होना चाहिए तभी जीवन में कुछ हासिल किया जा सकता है।महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती लोमारे एवं पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आत्माराम सोलंकी ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ एस एस ठाकुर कैंप सहायक डॉ कपिल खरे निधि अग्निहोत्री सुनील मुवेल राम पाटीदार दयाराम बडोद सुमित भालेकर सहित वालेंटियर्स उपस्थित रहे।



