लोकेशन देवास
संवाददाता गणेश जायसवाल
आज़ तक
9754278866
दिनांक 17.12.2025*
*ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही
• *युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे नशे के सौदागरों के विरुद्ध देवास पुलिस की कार्यवाही* ।
• *02 थानों की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर किया अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा* ।
• *मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की सीमा से लगे जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेडलर के माध्यम से एम-डी ड्रग करता था सप्लाई*।
• *55 ग्राम MD ड्रग्स कीमत लगभग 11 लाख रूपये,02 मोबाईल फोन,01 मोटरसाईकल कुल कीमत लगभग 11.70 लाख रूपये का जप्त* ।
• *01 आरोपी गिरफ्तार,01 अपचारी बालक को अभिरक्षा मे लिया गया* ।
*संक्षिप्त विवरण :*- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन में शहर अंतर्गत निरन्तर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियो की धड़पकड़ हेतु निरन्तर संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 14.12.2025 को देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर तस्करों के आने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी एवं उनि राहुल रावत द्वारा तीन विशेष पुलिस टीमें गठित कर योजनाबद्ध तरीके से नाकाबंदी की गई । मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर की गई नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में आते देखा जिनका कुछ दूरी तक पीछा कर रोका गया। पूछताछ एवं विधिसम्मत तलाशी के दौरान उनके पास 55 ग्राम एम-डी ड्रग कीमत लगभग 11 लाख रुपये,एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन जप्त किये गये । आरोपी नारायणसिंह पिता बोमेरसिंह उम्र 50 साल निवासी आंगरी सुवासरा के पास एम-डी ड्रग से संबंधित कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया तथा एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया । आरोपी के विरूद्ध थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 918/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की सीमा से लगे जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेडलर के माध्यम से एम-डी ड्रग सप्लाई करने की जानकारी दी गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है जिसमें अन्य गिरोह सदस्यों एवं एम-डी ड्रग के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है ।
*जप्तशुदा सामग्री :*- अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स 55 ग्राम कीमत 11 लाख रूपये,01 मोटरसाईकल कीमत 50 हजार रुपये,02 मोबाईल फोन कीमत 20 हजार रूपये कुल 11,70,000/- रूपये का मश्रुका जप्त ।
*गिरफ्तार आरोपी के नाम :*-
01.नारायणसिंह पिता बोमेरसिंह उम्र 50 साल निवासी आंगरी सुवासरा ।
02.अपचारी बालक
*सराहनीय कार्य :*- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी,उनि राहुल रावत,प्रआर दीपक अग्निहोत्री,आर योगेन्द्रसिंह राजपूत,थाना सतवास से प्रआर गणेश रावत,आर लोकेन्द्र शर्मा,राजेन्द्रसिंह राजपूत,संदीप मेवाड़ा का सराहनीय योगदान रहा ।



