सिविल अस्पताल बैरसिया में शुरू हुई सोनोग्राफी सेवा, स्त्री रोग विशेषज्ञ करेंगी महिलाओं की जांच* 

*आज तक 24×7 बैरसिया से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

। सिविल अस्पताल बैरसिया में शुरू हुई सोनोग्राफी सेवा, स्त्री रोग विशेषज्ञ करेंगी महिलाओं की जांच*

बैरसिया सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू की गई है। शासन द्वारा यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा पटेरिया की नियुक्ति की गई है। सोनोग्राफी किए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा डॉ पटेरिया को अनुमति जारी की गई है। अस्पताल में पिछले कुछ समय से सोनोग्राफी की सुविधा नहीं मिल पा रही थी । अब इस अस्पताल में स्त्री रोगों और गर्भावस्था के दौरान की जांच हो सकेंगी।

 

बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री द्वारा भी अस्पताल में सोनोग्राफी सेवाएं शुरू करवाने के प्रयास निरंतर किया जा रहे थे। सोनोग्राफी शुरू होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को बेहतर जांच सेवाएं मिल सकेंगी। बैरसिया विकासखंड में हर साल लगभग 6 हजार गर्भवती महिलाएं पंजीकृत होती है , इनमें से लगभग 50 प्रतिशत प्रसव सिविल अस्पताल बैरसिया में होते हैं।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि बैरसिया विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां पर सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ की गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in