खेलकूद से व्यक्ति मानसिक रूप से सुदृढ़ होने के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी प्राप्त करता है लाभ।*

*खेलकूद से व्यक्ति मानसिक रूप से सुदृढ़ होने के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी प्राप्त करता है लाभ।

 

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

 

*औरैया 18 दिसम्बर 2025-* खेलकूद व्यक्ति को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए विद्यालयों में शिक्षा के अतिरिक्त अन्य गतिविधियां यथा- खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं जिससे शिक्षार्थियों का पाठ पुस्तक ज्ञान संवर्धन के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व सामाजिक ज्ञान का भी संवर्धन होता है। उक्त संबोधन जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ में आयोजित 02 दिवसीय 28वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता एक प्रतिस्पर्धा है जिसमें एक प्रतिभागी शीर्षस्थ स्थान को प्राप्त करता है तथा अन्य उसके पीछे होते हैं इसका यह अभिप्राय नहीं है कि शीर्षस्थ प्रतिभागी के अतिरिक्त अन्य प्रतिभागी योग्य नहीं है बल्कि सभी प्रतिभागी जो प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करते हैं वह सभी योग्य होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो प्रतिभागी प्रथम स्थान पर आता है उसके लिए प्रथम स्थान पर बने रहने की चुनौती होती है और अन्य प्रतिभागियों के पास अवसर होता है कि वह अपनी प्रतिभा में कुशलता लाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा में किसी भी प्रकार की द्वेषभावना का कोई भी स्थान नहीं होता है कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि योग से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ होता है बल्कि स्वस्थ्य शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य व एकाग्रता भी प्राप्त करता है। जिलाधिकारी ने श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ में आयोजित 02 दिवसीय 28वीं बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं की मार्चिंग परेड की सलामी लेने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न योग मुद्राएं यथा- अर्धचक्रासन, मक्रासन आदि योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया साथ ही दौड़ आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, प्रधानाचार्य, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in