*बरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का 18वा स्थापना दिवस 21 दिसम्बर को मनाया जायेगा*
औरैया — हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति रजिस्टर औरैया द्वारा 18वां स्थापना दिवस समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ औरैया नगर में स्थित मंगलम गेस्ट हाउस तहसील के पीछे महावीर गंज औरैया में मनाया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता मौजूद होंगे वरिष्ठ नागरिक के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मिश्र ने बताया यह कार्यक्रम औरैया जिले की पवन भूमि पर वरिष्ठ जनों के सम्मान के लिए मनाया जाता है जिसका उद्देश्य इस खंडकाल में वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा जन कल्याण के लिए किये गये कार्यों को पटल पर सम्मान और आशीर्वाद बनाये रखने के साथ साथ सेवा भाव का मार्गदर्शन मिलता रहे महासचिव नागेश कुमार पाठक द्वारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक जिले के बरिष्ठ नागरिक जन आये और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करे वही कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता में बताया कार्यक्रम बरिष्ठ जनो की पहचान व उनके योगदान को नई ऊर्जा देने और समाज को एकत्र होने के उद्देश्य से निरंतर किया जा रहा है कार्यक्रम के संयोजक मंडल में बुद्धसेन सक्सेना, डॉ बिनोद चंद्र उपाध्याय, प्रेम नारायण गुप्ता, देवेंद्र त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव,घनश्याम दास गुप्ता, शिवनाथ वर्मा,अनिल कुमार मिश्रा,रविशंकर शुक्ला आदि सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व सौंपा गया



