Skip to main content

Aaj Tak24x7

बिस्टान में ज्योति क्लश यात्रा का जगह जगह हुआ पूजन*

बिस्टान;–

*बिस्टान में ज्योति क्लश यात्रा का जगह जगह हुआ पूजन

 

*चल समारोह पर भक्तों ने की पुष्प वर्षा देर रात तक चला दीप यज्ञ*

 

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आगामी 2026 अखण्ड दिप एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी को लेकर लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा कर उत्तरांचल हरिद्वार से ज्योति क्लश सवर्धन यात्रा का आगमन खरगोन जिले में हुआ है। गुरुवार को भगवानपुरा ओर गोगावां तहसील के बिस्टान, घट्टी,महुमाण्डली,में माता बहनों द्वारा ज्योति क्लश का पूजन किया गया। वही बिस्टान के राधा कृष्ण मंदिर में रात्री 8 बजे दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। जिला सयोंजक जोगिलाल मुजाल्दे ने बताया कि ज्योति क्लश यात्रा 4 नवम्बर 2025 से लगातार प्रत्येक नगर में ब्रम्हण कर रही हैं शुक्रवार की सुबह बिस्टान गायत्री शक्ति पीठ से रथयात्रा बन्हेर से होते हुए माण्डवखेड़ा पहुँचेगी जहां पर पंच कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। श्री मुजाल्दे ने बताया कि 1926 में 99 वर्ष पहले पंडित श्री राम शर्मा आचार्य गुरुदेव द्वारा अखण्ड दिप प्रज्ज्वलित किया गया था जो अनवरत प्रज्ज्वलित है। अखण्ड दिप एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी को लेकर 19 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक हरिद्वार में आदिवासी सम्मेलन व जन्म शताब्दी का आयोजन सम्पन्न होगा इसलिए ज्योति क्लश यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। कार्यक्रम में जिले से गायत्री परिवार के सौरभ मौर्य, किशन डाबर, योगेश्वर भाई,जमाना सिंह सोलंकी, सहित नगरवासी उपस्थित हुए।

*बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट;–*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7