Skip to main content

Aaj Tak24x7

दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शनहसनपुर। आज दिनांक 18 दिसंबर को जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर झकड़ी में जाहरवीर मंदिर के पास आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने रहरा थाने में तैनात दरोगा परशुराम पर भ्रष्टाचार करने एवं मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के रूखालू मंडल महामंत्री निवासी दौरारा मुकुल शर्मा कुछ दिन पहले एसआईआर के कार्य से अपनी बाइक पर सवार होकर रहरा बूथ पर जा रहे थे। रहरा थाने के सामने दरोगा परशुराम चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा के मंडल महामंत्री हैं और एसआईआर के जरूरी कार्य से जा रहे हैं, यह सुनकर दरोगा भड़क गए और दरोगा ने उनका छह हजार रूपये का चालान काट दिया। आरोप है कि इस दौरान मुकुल शर्मा ने पांच सौ रूपये की भी मांगे गए थे, रूपये नहीं देने पर चालान काट दिया। ऐसे भ्रष्ट दरोगा के ​खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में गेट पर फारनाइट तीसरी का 14 वां कॉलम चल रहा है। जबकि संभल साइड के कुछ सेंटरों पर फार नाइट छठी का आठवां कॉलम चल रहा है। गेट पर तौल पीछे होने की वजह से किसान परेशान हो रहे हैं। किसान गेहूं की फसल की बुवाई समय से नहीं कर पा रहे हैं। गेट पर पचास किलो प्रति टिपलर की घटतौली हो रही है। इसे रोका जाए। चीनी मिल यार्ड में जहां बुग्गी की लाइन है। वहां गढढे और रेत होने से किसानों और उनके पशु को परेशानी हो रही है। इन सभी समस्याओं का समाधान 25 दिसंबर तक नहीं कराया गया तो 26 दिसंबर को चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में यशपाल सैनी, पिंटू सैनी, सुरेंद्र पाल, राजेंद्र सिंह, उमराव सिंह, अतुल सिंह, सिंह,, देवी, रजनी देवी, आदि मौजूद रहे।सवाददाता. Musheer khan. अमरोहा. उत्तर. प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7