कालपी (जालौन) कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत— समाजसेवी संस्था न्यू लोक कल्याण समिति, कालपी ने असहाय, निर्धन, गरीबों, दिव्यांगों व छात्र-छात्राओं को कंबल और स्वेटर वितरित किए।

🔴🔴 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़

कालपी (जालौन)
कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत—
समाजसेवी संस्था न्यू लोक कल्याण समिति, कालपी ने असहाय, निर्धन, गरीबों, दिव्यांगों व छात्र-छात्राओं को कंबल और स्वेटर वितरित किए

ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र कालपी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आशू चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा— समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर वंचित वर्ग की सेवा करनी चाहिए।

संस्था अध्यक्ष सुरेशचंद्र वर्मा ने बताया कि समिति बाढ़ राहत, आपदा सहायता, शिक्षा व सामाजिक कार्यों के माध्यम से लगातार सेवा कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

सेवा समिति विद्यालय, ठक्कर बापा इंटर कॉलेज व नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों को स्वेटर तथा गरीब-असहायों को कंबल वितरित किए गए। आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेश वर्मा,आशुतोष मिश्रा प्रधानाचार्य,आशिफ कुरैशी एडवोकेट, राम प्रकाश सेंगर,शिव बालक सिंह यादव,अमर सिंह चंदेल,प्रदीप गांधी आदि समाजसेवियों ने डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी की तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, अमित यादव, रोहिणी शर्मा, फहीम खान, अनुराग पंडित,रेहान रजा आदि दर्जन भर पत्रकारों को फूल माला तथा मेडल पहनाकर कर सम्मानित किया। इस मौके पर भारी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता समाज से भी शिक्षक आदि मौजूद रहे।

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in