विद्युत पेंशनर्स दिवस व वार्षिक सभा का भव्य आयोजन
दिनांक 17 दिसंबर 2025 को श्री राम मंदिर प्रांगण बिजली नगर गोविन्दपुरा भोपाल पर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल व प्रांतीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में ठीक सुबह 11:00 बजे से पेंशनर्स दिवस व वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो सत्रों में विभाजित किया गया प्रथम सत्र में पेंशनर्स दिवस व पेंशनर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा व दूसरे सत्र में वार्षिक आमसभा के अंतर्गत संघ के आय व्यय का लेखा-जोखा व उपविधि संशोधन आदि विषयों को शामिल किया गया। पेंशनर्स दिवस का आरम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा व सरस्वती वंदना से किया गया पश्चात मंच पर विराजमान अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल व पुष्प मालाओं द्वारा किया गया ः अतिथियों में श्री नरसिंह मेवाड़ा सीहोर श्री ओ पी बुधोलिया जी अध्यक्ष राज्य प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ तथा विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के विभिन्न जिला /क्षेत्रों से पधारें अध्यक्ष व सचिव व सदस्य गण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व आमंत्रित अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में पेंशनर्स दिवस व पेंशनर्स साथियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला शाखा भोपाल के सचिव श्री के के मीना द्वारा पेंशनर्स की प्रमुख दो मांगो पर विचार रखते हुए बताया गया कि इन पर प्रांतीय अध्यक्ष विस्तार से आगे चर्चा करेंगे उन्होंने जिला शाखा भोपाल के पेंशनर्स की स्थानीय समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए अपनी प्रमुख मांग संघ को कार्यालय हेतु भवन व मासिक बैठक हेतु सभागार की आवश्यकता का तत्काल समाधान हेतु स्थानीय प्रशासन से निवेदन किया गया ः भोपाल शाखा अध्यक्ष बी आर मानकर द्वारा अपने संबोधन में पेंशनर्स दिवस आयोजन में तन मन धन से सहयोग के लिए दानदाता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में होने वाले संघर्ष हेतु तैयार रहने अनुरोध किया गया।



