Skip to main content

Aaj Tak24x7

करैरा में वन चौकीदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, दबंगों ने लाठियों से पीटा*

*करैरा में वन चौकीदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, दबंगों ने लाठियों से पीटा*

19/12/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

9713906075
=============

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम वनगवां में वन चौकीदार और उसके परिवार पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में चौकीदार, उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल चौकीदार सालिगराम कुशवाह ने आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे बताया कि वह वन विभाग में बतौर चौकीदार कार्यरत है। कुछ दिन पहले उसने और बीट गार्ड ने अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे कुछ लोगों की साइकिल जब्त की थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

सालिगराम के मुताबिक, जब वह अपने परिवार के साथ बाजार जा रहा था, तभी प्राइमरी स्कूल के पास छिपे बैठे 6-7 लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठियों से सालिगराम, उसकी पत्नी और बेटी की बेरहमी से पिटाई की।

वाईट सालिकराम

*जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7