Skip to main content

Aaj Tak24x7

विद्यार्थी जीवन ही राष्ट्र निर्माण का भविष्य है:- कमल डामोर

कुंदन तहसील हुब्बी लाल चक्रवर्ती की रिपोर्ट

विद्यार्थी जीवन ही राष्ट्र निर्माण का भविष्य है:- कमल डामो

एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडम में कार्यक्रम हुआ आयोजित जिसमें 350 छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित
प्रदेश भर में हो रहे राष्ट्र जागरण के कार्यक्रम को लेकर पहुंचे उत्कृष्ट विद्यालय कुंडम में हिन्दू युवा जनजाति संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख कमल जी डामोर ने संबोधन में बताया कि विद्यार्थी जीवन एक ऐसा जीवन होता हैं जो खुद के साथ साथ देश का भविष्य तय होता हैं हमे हमारा अपना एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए हमे देश को पढ़ने की आवश्यकता देश के लिए कई महान क्रांतिकारियों ने बलिदान किया था इसलिए हमें देश के महापुरुष का गौरवशाली इतिहास का अध्ययन कर उनके पदचिन्हों पर चलकर सदैव राष्ट्र कल्याण का काम करना चाहिए इसलिए हमें अपने देश को एक अपना घर समझकर समझना चाहिए हमे हमारे अखंड भारत का इतिहास को जानना पड़ेगा हमारे देश को विदेशी आक्रांताओ द्वारा गुलाम की बेड़ियों से जकड़ रखा था तब हमारे देश की आजादी के लिए हमारे महापुरूषों ने हमेशा समर्पण भाव से अपना योगदान दिया था परन्तु परिस्थिति में देश तोड़क समाज विरोधी गतिविधियां सनातन के विरोध के साथ साथ सनातन समाज को जातिवाद के नाम पर अलग थलग करने का षड्यंत्र गहराई से कर रहा है जिससे हमे सतर्क रहना होगा, ओर देश का जिम्मेदार जागरूक नागरिक बनना पड़ेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अविनाश शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों के अनुसार शिक्षा केवल रोजगार ही नहीं बल्कि शिक्षा सेवा का माध्यम है परन्तु आज शिक्षा को व्यापार बनाया जा रहा है जो देश के लिए घातक है हमारा देश हमेशा सेवा भाव संकल्प से कार्य करता रहा है इसलिए हमारे पुरखों से प्रेरणा लेते हुए आप सभी देश के अच्छे जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा करे। इस अवसर पर अविनाश शर्मा जी गुरुदेव जी विक्रम सिंह प्राचार्य डीएस उरेती एवं समस्त शिक्षक बंधु उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7