*थाना अछल्दा/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से स्वयं को अपने साथी से गोली मरवाकर विपक्षी के विरूद्ध झूठा अभियोग पंजीकृत कराने वाले अभियुक्तगणों को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार –
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
*कार्यवाही* – श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 19.12.2025 को थाना अछल्दा/एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अछल्दा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/25 धारा 126(2), 109(1), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित योजनाबद्ध तरिके से स्वयं को अपने साथी से गोली मरवाकर विपक्षी के विरूद्ध झूठा अभियोग कराने वाले अभियुक्तगण– 1. नौनिहाल उर्फ नीटू 2. शिवम उर्फ मनू चौहान को गिरफ्तार कर निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना मे प्रयुक्त- एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व तमंचे के चैम्बर मे फसा एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।



