*आज तक 24 x 7 बैरसिया से मनीष शर्मा की रिपोर्ट
सी एम एच ओ ने बैरसिया ब्लॉक की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को देखने किया मैराथन निरीक्षण*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने शुक्रवार को बैरसिया विकासखंड की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कलारा के नए भवन का निरीक्षण कर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड मूल्यांकन की तैयारियों का जायजा लिया गया।
शुक्रवार को ग्राम जूनापानी में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस में ड्यू लिस्ट के आधार पर टीकाकरण की जानकारी ली गई। साथ ही यूवीन पोर्टल पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए । डॉ शर्मा ने गृह आधारित शिशु स्वास्थ्य देखभाल को देखने के लिए आशा कार्यकर्ता के साथ गांव का भ्रमण किया गया और सांस अभियान के तहत स्क्रीनिंग किए गए बच्चों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल बैरसिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा में कोल्ड चैन पॉइंट का दौरा कर वैक्सीन संधारण की जानकारी ली गई । गुनगा में कोल्ड चेन हैंडलर के अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। सिविल अस्पताल बैरसिया में भर्ती महिलाओं से चर्चा कर उपचार एवं डाइट का फीडबैक लिया गया।



