आधीनस्त न्यायालय, अनुविभागीय अधिकारी तहसील सेमरिया द्वारा पारित त्रुटिपूर्ण आदेश निरस्त किया गया

आधीनस्त न्यायालय, अनुविभागीय अधिकारी तहसील सेमरिया द्वारा पारित त्रुटिपूर्ण आदेश निरस्त किया गय

संवाददाता- आशीष त्रिपाठी (उमरियापान,कटनी)

(प्रकरण क्रमांक 0003/अ-5/2024-25 आदेश दिनांक 16/07/2024)-
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुवृत्त सेमरिया , तहसील सेमरिया द्वारा नक्शा सुधार हेतु त्रुटिपूर्ण एवं विक्रयपत्र मे उल्लेखित चतुर्सीमा के विपरीत पारित आदेश प्रकरण क्रमांक 0003/अ-5/2024-25 आदेश दिनांक 16/07/2024 को माननीय कलेक्टर महोदय जिला रीवा द्वारा प्रकरण क्रमांक 0437/अपील/2024-25 आदेश दिनांक 01/07/2025 में निरस्त किया गया है। बंदोबस्त नक्शाशीट के मुताबिक आराजी क्रमांक 353 कुल रकवा 0.048 हैक्टेयर पटवारी हल्का थनवरिया ,राजस्व निरीक्षक मंडल शाहपुर तहसील सेमरिया में स्थित है। आराजी क्रमांक 353 में विक्रय पत्र के मुताबिक दो खसरा बटांकन हैं, खसरा क्रमांक 353/1 रकवा 0.032 हैक्टेयर इसे उमाकांत त्रिपाठी पिता रामरक्षा त्रिपाठी ने दिनांक 20 मार्च 2023 को क्रय किया जिसका रजिस्ट्री क्रमांक MP328532023A11610982 है।राजस्व प्रकरण क्रमांक 1171/अ-6/2022-23 आदेश दिनांक 06/04/2023 के अनुसार नामांतरण एवं राजस्व रिकॉर्ड में उमाकांत त्रिपाठी के नाम दुरुस्त अभिलेख किया गया। विक्रय पत्र में खसरा क्रमांक 353/1 रकवा 0.032 हेक्टेयर की चतुर्सीमा स्पस्ट उल्लेखित है जोकि इसप्रकार है –
उत्तर – रमाकांत त्रिपाठी की भूमि स्थित है। दक्षिण – चंद्रवती त्रिपाठी की भूमि स्थित है।
पूर्व – मालिक पांडेय की भूमि स्थित है। पश्चिम – रामरक्षा त्रिपाठी की भूमि स्थित है।
आरजी क्रमांक 356 एवं 352 का पूरा रकवा और खसरा क्रमांक 353/2 रकवा 0.016 हेक्टेयर भूमि (आराजी क्रमांक 353 में सिर्फ 0.016 हैक्यटेयर ) इसे चंद्रवती त्रिपाठी पति त्रिभुवन प्रसाद ने दिनांक 26 मई 2010 को क्रय किया था जिसका रजिस्ट्री क्रमांक 1372 है। राजस्व प्रकरण क्रमांक 09 पंजी क्रमांक 03 आदेश दिनांक 26/01/11 के अनुसार नामांतरण एवं राजस्व रिकॉर्ड में भू अभिलेख (खसरा एवं नक्शा बटांकन)दुरुस्त किया गया था। विक्रय पत्र में खसरा क्रमांक 353/2 रकवा 0.016 हैक्टेयर की चतुर्सीमा स्पस्ट उल्लेखित है जोकि इसप्रकार है –
उत्तर – महेंद्र प्रसाद पांडेय की शेष भूमि स्थित है (आराजी क्रमांक 353 में 0.032 हैक्टेयर शेष भूमि)। दक्षिण – त्रिभुवन प्रसाद त्रिपाठी की भूमि स्थित है।
पूर्व – विष्णुदेव वगैरह की भूमि स्थित है। पश्चिम – रामरक्षा त्रिपाठी और रामकुशल त्रिपाठी की भूमि स्थित है।
अनुविभागीय अधिकारी तहसील सेमरिया द्वारा विक्रयपत्र मे उल्लेखित चतुर्सीमा के विपरीत, विधि के विपरीत नक्शा सुधार हेतु त्रुटिपूर्ण आदेश प्रकरण क्रमांक 0003/अ-5/2024-25 आदेश दिनांक 16/07/2024 पारित किया गया था । अनुविभागीय अधिकारी तहसील सेमरिया द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध अपील न्यायालय, माननीय कलेक्टर महोदय जिला रीवा में किया गया। माननीय अपर कलेक्टर महोदय ने अपील स्वीकार करते हुए प्रकरण क्रमांक 0437/अपील/2024-25 आदेश दिनांक 01/07/2025 में अनुविभागीय अधिकारी तहसील सेमरिया द्वारा नक्शा सुधार हेतु पारित आदेश प्रकरण क्रमांक 0003/अ-5/2024-25 आदेश दिनांक 16/07/2024 को निरस्त किया गया है। विक्रय पत्र में उल्लेखित चतुर्सीमा अनुसार खसरा क्रमांक 353/1 और खसरा क्रमांक 353/2 का राजस्व रिकॉर्ड में कंप्यूटरीकृत नक्शा तरमीम था, उसी नक़्शे को विक्रय पत्र मे उल्लेखित चतुर्सीमा से मिलान कर, मौके से जाँच कर ,दस्तावेजों का परीक्षण कर पूर्व की यथास्थिति अनुसार नक्शा तरमीम करने हेतु अधीनस्त न्यायालय को निर्देशित किया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in