Skip to main content

Aaj Tak24x7

परीक्षाफल उन्नयन को लेकर डीईओ का आकस्मिक निरीक्षण, शिक्षकों को दिए कड़े निर्देश

लोकेशन बालाघाट

 

परीक्षाफल उन्नयन को लेकर डीईओ का आकस्मिक निरीक्षण, शिक्षकों को दिए कड़े निर्दे

 

बालाघाट जिले में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी बालाघाट श्री अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा शुक्रवार को परीक्षाफल उन्नयन हेतु तैयार की गई अकादमिक कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 

इस क्रम में डीईओ ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया, उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी टिप्स व ट्रिक्स बताए तथा स्वयं अध्यापन कर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा परिणाम उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुव्यवस्थित एवं प्रभावी अकादमिक कार्ययोजना के अनुसार अध्यापन कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी विद्यार्थियों को पढ़ाया जाए।

 

डीईओ ने बिना किसी ठोस कारण के अवकाश पर जाने पर रोक लगाते हुए कहा कि वर्तमान परीक्षा काल में सभी शिक्षक विद्यालय में पूर्ण समय उपस्थित रहकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में सर्वोत्तम प्रयास करें। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए गए, ताकि आगामी परीक्षा परिणामों में गुणात्मक एवं संतोषजनक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

 

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7