कोहरे में सावधानी से ही सड़क दुर्घटनाओं में लाई जा सकती है कमी

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

कोहरे में सावधानी से ही सड़क दुर्घटनाओं में लाई जा सकती है कमी

बस्ती। ठंड के मौसम में सड़कों पर यात्रा के दौरान कोर एक बड़ी समस्या साबित होता है। कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बहन चालकों को वाहन चलाते समय सावधानियां बरतनी चाहिए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में बचा जा सकता है। उक्त बातें सड़क सुरक्षा प्रहरी जनपद के गुड सेमेटेरियन हाइवे देवदूत के नाम से चर्चित प्रमोद ओझा ने शनिवार को कप्तानगंज चौराहे पर में ट्रैक्टर ट्राली,स्कूली वाहन और मालवाहक गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाते और जागरूक करते हुए कही

 

हाईवे देवदूत श्री ओझा द्वारा लगातार कई वर्षों से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। और बड़े पैमाने पर सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भी भर्ती कराया जा चुका है। ठंड के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में शनिवार को कप्तानगंज चौराहे पर चलाए जा रहे। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा और एन एच आई की प्रेट्रोलिग टीम ने वाहन चालकों से अपील किया कि

कोहरे में गाड़ी चलाते समय शीशा थोड़ा खुला रखना चाहिए, इससे शीशे पर भाप नहीं जमती। अगर भाप बन गई तो रास्ता साफ नजर नहीं आएगा और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए हमेशा शीशा साफ रखें और खिड़की हल्की खुली रखें।साथ ही

कोहरे में अक्सर वाहन चालकों के साथ हादसे ओवरटेक करने की वजह से होते हैं। चालक एक ही लेन में गाड़ी नहीं चलाते, जिससे अचानक ओवरटेक करने पर पीछे से आ रही गाड़ी टकरा जाती है। इसलिए कोहरे में ओवरटेक करने से बचें। अगर बहुत जरूरी हो, तो पूरी सावधानी और ध्यान के साथ ही ओवरटेक करें।

कोहरे में सुरक्षित गाड़ी चलाने का सबसे जरूरी नियम है धीरे गति से वाहन चलाना। कम रफ्तार होने पर सामने अचानक कोई गाड़ी आ जाए, तो समय पर ब्रेक लगाना आसान होता है और हादसे का खतरा कम हो जाता है। कोहरे में वाहन चलाने से परहेज करें बहुत जरूरी हो तो वाहन चलाएं और गति धीमी रखें एसी का प्रयोग ना करें। बल्कि हल्का हीटर चलाकर उसकी हवा विंडस्क्रीन की ओर कर दें ताकि विंडस्क्रीन पर भाप ना जमे। खिड़की का शीशा थोड़ा खुला रखें जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों की ध्वनि सुनाई देता रहे। कभी भी गाड़ी के कांच को अपने हाथ से साफ ना करें इसमें सदैव साफ करते समय सूती और सूखे कपड़े का प्रयोग करें। बहन की हेडलाइट को को भी पर रखें यदि दिन में कोहरा हो तो दिन में भी हेडलाइट ऑन करके ही वाहन चलाएं। सुरक्षा की दृष्टि से अपने निजी वाहन के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाएं। व्यावसायिक वाहनों पर आगे की और सफेद और पीछे को और लाल रेट्रो रिफ्लेक्टिव तपे लगाया जाना अनिवार्य है जो कोहरे में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अभियान के दौरान एन एच आई की प्रेट्रोलिग टीम भी मौजूद रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in