अनिल चौधरी सनावद।
सदगुरु गणेश जी ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रणथंभौर गणेश मंदिर तिरलाधाम गादीपति सदगुरुदेव गणेश जी के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए। ध्यान साधना पूजन अर्चन के साथ इंदौर इच्छापुर पित्र पर्वत पर पौधारोपण के साथ गुरुदेव ने दिन की शुरुआत की। पौधारोपण करते हुए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा प्रकृति को सहेजने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर वृद्धाश्रम, अनाथआश्रम,नर्मदा तट पर परिक्रमावासियों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया और निवास स्थान पर भी पूरे दिन प्रसादी वितरित की गई। गुरुदेव के निवास स्थान पर जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया जो देर रात तक चला। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजा कर आरती की। गुरुदेव ने सभी से सहजता से मिलते हुए सभी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने सुमधुर प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालु जमकर थिरके।असंख्य लोगों के विघ्न हरने वाले सदगुरुदेव गणेश जी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने धन्यता का अनुभव किया और गुरुदेव का सानिध्य पाकर भाव विभोर हुए। इस अवसर पर निमाड़,मालवा सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु सदगुरुदेव गणेश जी के दर्शन करने पहुंचे। वही रणथंभौर गणेश मंदिर तिरलाधाम में भी गणेश जी का अभिषेक पूजन कर महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई।



