*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत मैपिंग के कार्य में बीएलओ के साथ बीएलए भी सहयोगी की भूमिका का करें निर्वहन।
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
*औरैया 22 दिसंबर 2025* /जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के अंतर्गत अब तक की गई गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया और बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के मतदाताओं का वितरण एवं डिजिटाइजेशन, मैपिंग/ अनमैपिंग तथा मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 63598 मतदाताओं की मैपिंग शेष है इसके लिए आप सभी लोग अपने-अपने बीएलए के माध्यम से सहयोगी की भूमिका अदा कराते हुए कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जिससे मतदाता सूची सही व त्रुटिरहित तैयार होने के साथ-साथ पारदर्शी बने और कोई भी गलत मतदाता, मतदाता सूची में जुड़ा न रहे और अर्हता पूर्ण करने वाला मतदाता बनने से छूटने न पाए तभी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का महत्व सुनिश्चित होगा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, भाजपा जिला संयोजक अमर चन्द्र राठौर, सीपीआई पार्टी सदस्य हरिश्चंद्र , बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, कांग्रेस पार्टी जिला सचिव शोभित त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अमित पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राविन्द्र सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।



