शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चामलेश्वर में कक्षा 12वीं का विदाई समारोह व कक्षा 6वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, खेलों में दिखा जो
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चामलेश्वर में जुलाई 2025 के अवसर पर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह तथा शाला में प्रथम प्रवेश लेने वाले कक्षा छठी के विद्यार्थियों का स्वागत समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, भाला फेंक, गोला फेंक, रस्सा कशी जैसे बड़े खेलों का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया। विभिन्न कक्षाओं की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। खेलों ने विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का विकास किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा ग्यारहवीं इलेवन एवं स्टाफ इलेवन (टीचर्स 11) के बीच खेला गया रोचक क्रिकेट मुकाबला रहा, जिसमें टीचर्स 11 ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कक्षा ग्यारहवीं इलेवन को 60 रनों से पराजित कर विजय हासिल की। टीचर्स 11 की कप्तानी प्रभाव मिश्रा सर ने की, वहीं स्टूडेंट इलेवन के कप्तान कृष्ण पाल सिंह रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर सारी राजोरिया जी सर द्वारा टीचर्स 11 एवं स्टूडेंट 11 के कप्तानों को शील्ड प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ साथ विद्यालय में उत्सव का वातावरण बना दिया।
रामेश्वर साथ संजय आचार्य की रिपोर्ट



